
आज के इस आर्टिकल में CM Nitish Kumar Biography In Hindi, CM नितीश कुमार के पॉपुलर नेता है जिन्होंने अपने राज्य की डेवलोपमेन्ट के लिए कई भूमिका निभाई है । उनका नाम हमारे देश के प्रमुख नेताओ में शामिल है और उनकी छवि एक धर्मनिरपेक्ष नेता के रूप में जानी जाती है । नीतीश कुमार न सिर्फ अपने राज्य बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं, उनकी पार्टी का बीजेपी के साथ गठबंधन है। इसके साथ ही CM Nitish kumar Biography में जीवन से जुडी हर जानकारी जानेगे आगे पढ़े –
CM नीतीश कुमार फॅमिली&जन्म

नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को बिहार के बख्तियारपुर में हुआ था। उनके पिता का नाम कविराज रामलखन सिंह था, जो एक आयुर्वेदिक चिकित्सक और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) के सक्रिय राजनीतिज्ञ थे। उनकी माता का नाम परमानन्द देवी था।
नीतीश कुमार का परिवार राजनीतिक रूप से सक्रिय था. उनके पिता कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर जनता पार्टी में शामिल हो गये थे। अपने परिवार से प्रेरणा लेकर नीतीश कुमार राजनीति में आये और बिहार के विकास में अहम योगदान दिया। पारिवारिक संदर्भ में, नीतीश कुमार का विवाह 22 फरवरी 1973 को मंजू कुमारी सिन्हा से हुआ था, जिनसे उनका एक बेटा है। नितीश कुमार ने अपने परिवार के सहयोग से अपने राज्य और देश की सेवा में कई सफलताएं हासिल की है ।
नीतीश कुमार का परिवार
संबंध | नाम |
---|---|
पिता | कविराज राम लखन सिंह |
माता | परमेश्वरी देवी |
पत्नी | मंजू कुमारी सिन्हा |
पुत्र | निशांत कुमार |
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में
हमारे देश के रेल मंत्री के रूप में Nitish kumar ने कई महत्वपूर्ण कार्य किये है , साल 2000 में वह पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने, तब से उन्होंने बिहार के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए, राजनीति में आने से पहले नीतीश कुमार बिहार राज्य बिजली बोर्ड में काम करते थे, लेकिन जयप्रकाश नारायण के आंदोलन से प्रेरित होकर उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया। तब से, नीतीश कुमार ने अपने राज्य और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
Nitish kumar को “सुशासन बाबू” के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि उन्होंने अपने राज्य में सुशासन स्थापित करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। उनके पिता, कविराज रामलखन सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) में सक्रिय राजनीतिज्ञ थे। हालाँकि, कांग्रेस ने उन्हें लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया, जिसके कारण वह जनता पार्टी में शामिल हो गए। नितीश कुमार अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए राजनीति में इंट्री किया और बिहार में शासन और विकास को एक दिशा दी ।
CM नीतीश कुमार की शिक्षा ( Nitish Kumar Education)
Nitish kumar ने अपनी शिक्षा बख्तियारपुर के श्री गणेश हाई स्कूल से शुरू की, जहां उन्होंने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की। उत्तीर्ण होने के बाद उन्हें बिहार कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग में प्रवेश मिला। 1972 में उन्होंने इसी कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की।
इसे भी पढ़े – नितिन गडकरी का जीवन परिचय, शिक्षा, राजनीति करियर, नेटवर्थ
CM नीतीश कुमार की कुल संपत्ति (Nitish Kumar Net Worth)
नीतीश कुमार ने अपने राजनीतिक करियर में जो संपत्ति अर्जित की है वह मुख्य रूप से उनके राजनीतिक करियर से ही आई है। उन्होंने 2017 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान अपने नामांकन पत्र में अपनी संपत्ति का विवरण कुछ इस प्रकार से है –
श्रेणी | राशि/विवरण |
---|---|
मुख्यमंत्री की सैलरी | 99,500 रुपए |
सालाना आय | 11,94,000 रुपए |
कारें | एक कार (फोर्ड) |
कुल घर | बिहार में और दिल्ली में एक फ्लैट |
कुल संपत्ति | 58 लाख रुपए |
नीतीश कुमार का राजनीति करियर

Nitish kumar का राजनीतिक करियर विविध और महत्वपूर्ण पदों से भरा है। बिहार राज्य विद्युत बोर्ड में काम करते हुए उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया और जयप्रकाश नारायण के आंदोलन से प्रेरित होकर उन्होंने नौकरी छोड़ दी। उनकी राजनीतिक यात्रा को निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं में विभाजित किया जा सकता है:-
1. प्रारंभिक राजनीतिक जीवन
- साल 1985 में नीतीश कुमार ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव जीते ।
- और साल 1987 में भारतीय लोक दल की युवा शाखा के अध्यक्ष बने ।
2. जनता दल में महत्वपूर्ण भूमिकाएँ
- साल 1989 में जनता दल पार्टी के महासचिव बने और लोकसभा चुनाव जीते और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री बने जब वी पी सिंह की सरकार थे ।
- साल 1991 दूसरी बार लोकसभा सदस्य चुने गये। पार्टी के उपनेता और महासचिव बने।
3. लोकसभा सदस्य और मंत्री
- साल 1996 ग्यारहवीं लोकसभा के सदस्य बने। सामान्य प्रयोजन समिति, प्राक्कलन समिति, रक्षा समिति तथा संविधान संयुक्त समिति के सदस्य बने।
- साल 1998 में बारहवीं लोकसभ में नितीश कुमार को रेल मंत्री बने और गैसेल ट्रेन दुर्घटना के बाद में इस्तीफा दे दिया ।
- साल 1999 तेरहवीं लोकसभा के लिए फिर से चुने गए और केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, भूतल परिवहन का पद मिला। नवंबर 1999 में इस्तीफा देकर वे कृषि मंत्री बने और 3 मार्च 2000 तक इस पद पर रहे।
4. बिहार में पहली बार मुख्यमंत्री पद
- 2000: पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने।
- साल 2000 में नीतीश कुमार पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने, उन्होंने 3 मार्च 2000 को यह पद संभाला, लेकिन राजनीतिक कारणों से उन्हें केवल सात दिनों के भीतर 10 मार्च को पद छोड़ना पड़ा। इसके बाद उन्हें फिर से कृषि मंत्री नियुक्त किया गया और उन्होंने एक वर्ष तक इस पद पर कार्य किया।
5. दोबारा से बने रेल मंत्री
- Nitish kumar ने पहली बार 1998 में रेल मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान नीतीश कुमार ने रेलवे की हालत सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किये।
- नीतीश कुमार की इस सफलता को देखकर फिर से 2001 में रेल मंत्री नियुक्त किया, वे तीन साल तक इस पद पर रहे ।
- साल 2004 में Nitish kumar फिर से लोकसभा के सदस्य चुने गये। इस अवधि के दौरान, उन्होंने कोयला और इस्पात समिति, सामान्य प्रयोजन समिति और विशेषाधिकार समिति के सदस्य के रूप में भी कार्य किया।
6. बिहार में फिर से मुख्यमंत्री का कार्यकाल
- 2000 पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने, लेकिन राजनीतिक कारणों से मात्र सात दिन में ही पद छोड़ना पड़ा।
- 2005 दोबारा मुख्यमंत्री चुने गए और विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू कीं।
- 2010 दोबारा मुख्यमंत्री बने और राज्य के विकास के लिए अपने प्रयास जारी रखे।
- 2015 ग्रैंड अलायंस के तहत चुनाव जीते और मुख्यमंत्री बने।
- 2017 गठबंधन में बदलाव के बाद एनडीए के समर्थन से दोबारा मुख्यमंत्री बने।
- 2020 में बार फिर से मुख्यमंत्री बने और राज्य के डेवलोपमेन्ट के लिए काम कर रहा है और अभी बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार सभाल रहा है
7. राष्ट्रीय राजनीति में सक्रियता
- साल 2022 में NDA से अलग होकर राजद , कांग्रेस और कई वाम डालो के साथ गठ्बन्धन किया ।
- 2022-24 में विपक्षी पार्टी एकजुट हुए और एक INDIA पार्टी का गठबंधन हुआ ।
- 2024 में BJP के साथ मिलकर नितीश कुमार और अन्य टोटल 41 दलों का गठबंधन से NDA की सरकार बनी ।
CM नीतीश कुमार को पुरस्कार (Nitish Kumar Awards)
Nitish kumar ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान बिहार के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। इन कार्यों के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
संख्या | अवार्ड का नाम | किस श्रेणी में मिला | किस साल में मिला |
---|---|---|---|
1 | NDTV भारतीय वर्ष – राजनीति | राजनीति | 2010 |
2 | CNN-IBN इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड | राजनीति | 2010 |
3 | फोर्ब्स “भारत का व्यक्ति का वर्ष” | – | 2010 |
4 | MSN इंडिया ऑफ द ईयर | – | 2010 |
5 | जेपी मेमोरियल पुरस्कार | – | 2013 |
इसे भी पढ़े – राजस्थान ने नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जीवन परिचय
CM नीतीश कुमार FAQ
Q. नीतीश कुमार का जन्म कब हुआ था?
Ans- नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को हुआ था।
Q. नीतीश कुमार ने कितनी शिक्षा प्राप्त की है?
Ans- नीतीश कुमार ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में अपनी शिक्षा पूरी की है।
Q. नीतीश कुमार की पार्टी का क्या नाम है?
Ans- नीतीश कुमार की पार्टी का नाम ‘जनता दल’ है।
Q. नीतीश कुमार का राजनीतिक करियर कब शुरू हुआ?
Ans- नीतीश कुमार का राजनीतिक करियर वर्ष 1985 में शुरू हुआ।
Q. क्या नीतीश कुमार अभी भी बिहार के मुख्यमंत्री हैं?
Ans- हां, वर्तमान में भी नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं।
इसे भी पढ़े – हर्षा साई कौन है जो इतना सोशल मिडिया छाया पर हुआ है इनके बारे में जानिए